जिला मुख्यालय के वार्ड सात में गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी, हायर सेंटर रेफर, मामले के जांच में जुटी पुलिस - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला मुख्यालय के वार्ड सात में गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी, हायर सेंटर रेफर, मामले के जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय के मधेपुरा कॉलेज के समीप वार्ड नंबर 7 में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.वही जख्मी युवक की पहचान वार्ड दो निवासी स्व. चंद्रकिशोर यादव के बेटे आशीष यादव के रूप में हुई है.बताया जा रहा है वह मेला घूमने घर से बाहर निकाला था. इसी दौरान मधेपुरा कॉलेज के समीप ही अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. वही गोली जख्मी के सीने में लगी है.स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायल की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.मामले में सदर प्रभार थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती मौके पर दल बल के साथ पहुंचे.
जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी प्रवेंद्र भारती घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए.उन्होंने बताया कि गोलीबारी घटना सामने आई है, जिसमें युवक जख्मी हुआ है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.युवक गोली मारकर देशी कट्टा भी मौके पर फेक कर चला गया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button