जिलाधिकारी महोदय व आरक्षी अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार सदर एवम उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों  - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी महोदय व आरक्षी अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार सदर एवम उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों 

विभिन्न थाना क्षेत्र से बरामद शराब सदर थाना के परिसर में किया गया विनिष्टकरण

सदर थाना परिसर में मंगलवार को गड्ढे खोदकर जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया.थाना के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त किए गए शराब का विनिष्टीकरण किया गया. यहां पर करीब 1320.684 लीटर देशी शराब और 1443.475 विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया.यहां पर विभिन्न थाना क्षेत्र से जब्त किए गए मुख्यालय से 436 लीटर देशी शराब,1021 लीटर अंग्रेजी शराब .उदाकिशुनगंज क्षेत्र से जब्त 724 लीटर देशी शराब,1063.560 लीटर विदेशी शराब ,उत्पाद विभाग से 596.684 एवं 379.915 विदेशी शराब विनिष्ट किए गए. शराब विनष्टीकरण के दौरान उत्पाद अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ,सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ,सिंहेश्वर थाना प्रभारी अरुण कुमार एवं संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.वही उत्पाद अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी काननू लागू है. ऐसे में प्रशासन की नजर  शराब और इसके कारोबार को लेकर भी हैं. शराब को लेकर प्रशासन पहले की तरह सख्त है.शराब को लेकर हर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.शराब कारोबार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में शराब कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. शराब कारोबारियो पर नकेल कसी जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button