गीता दास बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की अररिया जिला अध्यक्षकायस्थ समाज में हर्ष की लहर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

गीता दास बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की अररिया जिला अध्यक्षकायस्थ समाज में हर्ष की लहर

अररिया, 18 जुलाई 2025
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश की ओर से श्रीमती गीता दास को अररिया जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह घोषणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने एक पत्र जारी कर की।

गीता दास, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक कुमार दास की धर्मपत्नी हैं और फारबिसगंज, अररिया की निवासी हैं। समाज सेवा में उनको और उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगी और कायस्थ समाज को संगठित करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगी।

गीता दास के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से कायस्थ समाज में खुशी की लहर है। समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button