कोसी के डीआईजी मनोज कुमार ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण दिए अहम निर्देश - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

कोसी के डीआईजी मनोज कुमार ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण दिए अहम निर्देश

कोसी के डीआईजी मनोज कुमार ने सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर आवश्यक निर्देश दिए.उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संसाधनों

कोसी डीआईजी मनोज कुमार ने सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया. डीआईजी के निरीक्षण के दौरान एसपी डा संदीप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन पांडेय, सदर थानाध्यक्ष विमलेदु कुमार,महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी, सिहेश्वर थानाध्यक्ष विरेंद्र राम, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार, गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार,अर्जुन कुमार ओझा, नीतू कुमारी, कमलेश प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे. घंटो तक चले निरीक्षक के दौरान कोसी डीआईजी का मुख्य जोर अपराध नियंत्रण खासकर नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर रहा.अपराध नियंत्रण के साथ हीं डीआईजी ने अनुसंधान नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. कोसी डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने का निर्देश दिया. डीआईजी ने बताया कि लक्ष्य बनाकर अपराध और अनुसंधान नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार जिसमें मुख्य रूप से स्मैक, शराब और प्रतिबिंबित कोडिन युक्त कफ सिरप कारोबार का डाटा बनाकर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है. नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर अपराध नियंत्रण का निर्देश दिया गया है.अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button