इलाज के दौरान एक कैदी की मौत सदर अस्पताल के ओपीडी के मुख्य द्वार एवं सदर थाना के मुख्य द्वार को परिजनों ने किया जाम

इलाज के दौरान एक कैदी की मौत
सदर अस्पताल के ओपीडी के मुख्य द्वार एवं सदर थाना के मुख्य द्वार को परिजनों ने किया जाम
मिर्तक के मौत के मुआवजे एवं सम्बंधित पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

परिजनों ने मंडल कारा एवं उत्पाद विभाग पर मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
बिहारीगंज प्रखंड के गोढ़यारी टोला वार्ड नं 14 के निवासी राजेन्द्र सहनी उर्फ लंबू की मंडल कारा में हुई मौत
परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजेन्द्र साहनी को सात जुलाई को शराब पीने के जुर्म में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.इसके बाद उन्हें मंडल कारा में बंदी बना कर रखा गया था.वही मिर्तक के मौसरे भाई मोहन ने बताया कि कारा प्रशासन के द्वारा सूचना दिया गया कि राजेन्द्र सहानी की तबियत खराब है उस कारण उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाया जा रहा है. वही जब परिजन वहां पहुँचे तो वहां से उन्हें बताया गया कि सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.जिसके बाद आए तो पता चला कि राजेन्द्र साहनी की शव एम्बुलेंस में रखी हुई है.जिसके बाद सभी परिजन आक्रोश में आ गए .और सदर अस्पताल के ओपीडी के मुख्य द्वार एवं सदर थाना को जाम कर दिया .मिर्तक मछुआरा थे.वो मछली बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे.मिर्तक के चार पुत्र और दो पुत्री है.बड़े पुत्र तूफान साहनी अपने पिता के साथ मछली बेचते थे.वही बताया गया कि उनके सभी पुत्र नाबालिग है.वही एक पुत्री रिंकू देवी की शादी हो चुकी है.


