आज माधुरी दीक्षित का 55 वां जन्मदिन है उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था. - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आज माधुरी दीक्षित का 55 वां जन्मदिन है उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था.

माधुरी दीक्षित का 55 वां जन्मदिन

आज माधुरी दीक्षित 55 साल की हो चुकी हैं। माधुरी अपनी खुबसूरती, बेहतरीन अदाकारी, डांस स्किल्स से हमेशा लोगों को अपना दीवाना बनाए रखती हैं। माधुरी ने अबतक 70 फिल्मों में काम किया है। उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म अबोध से हुई थी। तो चलिए आज जानते हैं धकधक गर्ल का कैसा रहा फिल्मी करियर और कैसे हुई थी फिल्मों में एंट्री….
90 के दशक में माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस करके बच्चे बड़े हुए हैं और आज की पीढ़ी के लोग भी उनके डांस नंबर्स को सुनना और डांस करना पसंद करते हैं। माधुरी दीक्षित के डांस का मुकाबला आज की जनरेशन की एक्ट्रेस भी नहीं कर सकती हैं।
माधुरी नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
एक महाराष्ट्रीयन परिवार में जन्मी माधुरी कभी भी फिल्मी राह पर नहीं चलना चाहती थीं. उन्होंने तो अपना भविष्य किसी और फील्ड में देखा हुआ था. साइंस की पढ़ाई कर एक्ट्रेस ने माइक्रोबायोलॉजी में ग्रैजुएशन की. अब माधुरी पैथोलॉडिस्ट बनने की तैयारी कर रही थीं. जी हां, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. ऐसे में एक्ट्रेस की झोली में फिल्म ‘अबोध’ आई. लेकिन फिल्म कुछ खास न चल पाई. ऐसे में पिता ने माधुरी की शादी करने का फैसला कर लिया.

पिता इस सिंगर से कराना चाहते थे शादी, पर माधुरी को कर दिया गया था रिजेक्ट
पिता ने माधुरी की शादी मशहूर सिंहर सुरेश वाडेकर से तय कर दी थी. लेकिन माधुरी शादी नहीं करना चाहती थीं. इधर, सुरेश वाडेकर को भी माधुरी पसंद नहीं आईं. उस वक्त माधुरी बेहद दुबली-पतल नाजुक सी लड़की हुआ करती थीं. सुरेश ने माधुरी को देखते ही उनसे शादी के लिए ना कर दिया था. ऐसे में ये शादी नहीं हो पाई.

आज माधुरी के बर्थडे पर आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

रिपोर्ट्स की माने तो माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ करीब 250 करोड़ हैं. वह एक फिल्म को करने के लिए 4-5 करोड़ चार्ज करती हैं. इतना ही नहीं किसी रियलिटी शो को जज करने के लिए एक सीजन के लिए वह 24-25 करोड़ लेती हैं. इसके साथ ही वह कई ब्रांड एंडोर्स भी करती हैं. एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए माधुरी करीब 8 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button