आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
अमन श्रीवास्तव
सीईओ

द उजाला टाइम्स न्यूज
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला.यह मार्च फ्लैग मुख्यालय पुलिस और सीआईसएफ द्वारा आयोजित किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी प्रवेंद्र भारती थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ.यह कर्पूरी चौक,सुभाष चौक, थाना चौक, कॉलेज कॉलेज रोड और से होते हुए वापस थाना पहुंचा।फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ,सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती एसआई संतोष कुमार सहित अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे.इस दौरान लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें. उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने या चुनाव को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव को लेकर वह पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है. आचार संहिता भी लागू है.