सड़क दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत, जानकारी मिलते ही गमछा लपेटे अस्पताल पहुँच गए विधायक, लोगों की जुबान पर विधायक के सादगी की चर्चा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत, जानकारी मिलते ही गमछा लपेटे अस्पताल पहुँच गए विधायक, लोगों की जुबान पर विधायक के सादगी की चर्चा

Screenshot

कहते हैं, मानवता से बड़ा धर्म नहीं और सेवा से बड़ा कर्म नहीं। इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करके दिखाया है बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला के आलमनगर से जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने। दरअसल शुक्रवार की देर रात मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के योगीराज में SH 58 सड़क के किनारे अपने बासा से पैदल साइकिल से आ रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान योगीराज निवासी स्व. घनश्याम शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा के रूप में की गई। इस घटना की सूचना किसी ने नरेंद्र नारायण यादव को दी। उस समय विधायक अपने बाला टोल स्थित घर पर समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। घटना कि सूचना मिलते ही वो आनन फानन में गमछा लपेटे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी पहुँचे और परिजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद कर मधेपुरा जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर रात में ही शव का पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया। अपने विधायक के इस रूप को देखकर वहाँ मौजूद हर कोई उनके इस सादगी की खूब सराहना की। विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि लोकतंत्र में नर ही नारायण है और जन ही जनार्दन है। उसी में मैं भगवान का रूप देखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि इस शरीर से जहाँ तक सेवा कर सकूँ लोगों की। आपको बता दें कि 74 साल के नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर विधानसभा से लगातार सात बार से विधायक बनते आ रहे हैं।

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button