शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

चंदू प्रिन्स की रिपोर्ट पटना।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
सत्ता संभालते ही उन्होंने कामकाज की रफ्तार तेज कर दी है।
मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में राज्य के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दिखाया।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
कहा गया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो।
विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।
अधिकारियों से ग्राउंड लेवल पर काम करने को कहा गया।
योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई।
लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई गई।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
कहा गया कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय है।
यह बैठक नई सरकार के रोडमैप की झलक मानी जा रही है।
प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे हैं।
जनता के विश्वास पर खरा उतरने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है।
हर विभाग को लक्ष्य आधारित काम करने को कहा गया है।
बैठक के बाद अधिकारियों में भी सक्रियता बढ़ी है।
सरकार अब तेजी से फैसले लेने के मूड में दिख रही है।
आने वाले दिनों में कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।
फिलहाल, शपथ के बाद CM का ये पहला बड़ा एक्शन माना जा रहा है।
