मधेपुरा: जिला मुख्यालय के पूर्णिया गोला के समीप एक महिला के साथ हुई छिनतई

मधेपुरा/बिहार: सदर प्रखंड के गोविंदपुर वार्ड नंबर 2 के निवासी पिंटू यादव की पत्नी कल्पना कुमारी के साथ हुई 35000 हजार एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल छिनतई
जानकारी देते हुए प्रीता कल्पना कुमारी ने बताया कि वह अपने बच्चे का नामांकन प्राइवेट विद्यालय में करवाने के लिए अपने देवर नीतीश के साथ मोटरसाइकिल से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पैसे निकासी करने आयी हुई थी .जहां से उन्होंने 35 हजार रुपए नगद निकासी कर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान पूर्णिया गोला के समीप मोटरसाइकिल पर अज्ञात दो व्यक्ति ने उनके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए. जिसके बाद वहां काफी भीड़ लग गयी.इसके बाद महिला ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
इस बाबत सदर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा अब तक आवेदन नही दिया गया है. आवेदन देने के बाद जांच पड़ताल की जाएगी वैसे पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है.
