बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की धमक - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की धमक

बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की धमक. पार्टी ने अपनी तैयारियों को और मजबूती देने के लिए बिहार के डॉ. शशि भूषण प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.. डॉ. प्रसाद अब तक लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश प्रवक्ता और कलमजीवी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष थे… सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि डॉ. शशि भूषण प्रसाद के साथ बिहार से विभिन्न पार्टियों के सैकड़ों लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की…पार्टी अब 12 सितंबर को पटना में पार्टी अपने राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन और राष्ट्रीय अधिवेशन भी करने जा रही है. अधिवेशन में विभिन्न पार्टियों के कई अन्य नेता भी सुभासपा की सदस्यता को ग्रहण करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button