प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण करवाया गया मुक्त - The Ujala Times News
Uncategorized

प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण करवाया गया मुक्त

करवाया गया अतिक्रमण मुक्त

अतिक्रमण के कारण शहर में अधिकतर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी जिसको मद्देनजर रखते हुए सदर एसडीएम संतोष कुमार,बीडीओ अखिलेश कुमार एवं सीओ कोशिका झा ,कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार एवं सदर थाना पुलिस के साथ जेसीबी से अतिक्रमित दुकानों को तोड़ कर हटाया गया. इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी.अतिक्रमणकारियों को पहले सूचना मिल जाने के कारण भी दुकान नहीं हटाया था.अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.शुक्रवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया. पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली और देखते-देखते एक के बाद एक दुकान जो अतिक्रमित थे उन्हें ध्वस्त किया जाने लगा.गौरतलब हो कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के आगे पूरा सिस्टम खामोश बना हुआ था.चाहे मुख्य चौराहे हों या फिर अन्य मार्ग जाम की समस्या से निदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नही हो रहा था.वही शुक्रवार को शहर के कर्पूरी चौक से थाना चौक तक सड़क के दोनों तरह अतिक्रमण धारियों को सड़को को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. वही पूजा पाठ में महिलाओं को पूजा करने में किसी तरह से भीड़ या कोई दिक्कत का सामाना नही करना पड़े.वह शहर के पूर्णिया गोला और थाना चौक के पास ब्रेकटिंग दिया गया जिस कारण बड़े वाहनों पर नो- इंट्री लगा दी गयी है.वही आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारी के ठोस कदम से मुख्य बाजार में लगने से छुटकारा मिल पायेगा.वही दूसरी बड़ी समस्या यह है कि मेन रोड के आस-पास कहीं भी पार्किंग की सुविधा नगर परिषद की ओर से नहीं की गयी है. इस कारण दो पहिया वाहन भी सड़क किनारे खाली जमीन पर लगी रहती है.जगह नहीं मिलने पर लोग सड़क पर वाहन खड़ा करने से भी बाज नहीं आते हैं.इसके अलावा चौपहिया वाहन भी सड़क पर खड़े किए जाते हैं. सड़क के दोनों तरफ आमने- सामने चौपहिया वाहन खड़ा किए जाने के कारण मेन रोड पर भीषण जाम की समस्या खड़ी हो जाती है.जाम के कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.अगर इस समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता तो स्थानीय एवम राहगीरों को काफी सहूलियत होती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button